राजसमंद: लेडी सिंघम ममता गुप्ता बनेंगी राजसमंद की नई पुलिस कप्तान, बजरी माफियाओं की अब खैर नहीं
राजसमंद, 19 जुलाई 2025 - राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची के तहत राजसमंद जिले को नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गई हैं। 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी ममता गुप्ता को सवाई माधोपुर से ट्रांसफर कर राजसमंद का एसपी नियुक्त किया गया है।