राजसमंद के राजनगर में विशाल वटवृक्ष धराशायी, बड़ा हादसा टला। राजसमंद के राजनगर नंदवाना मोहल्ला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक विशाल वटवृक्ष अचानक गिर गया, जिससे मोहल्ले के कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।