राजगढ़: राजगढ में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, लेपटॉप व नगदी चोरी का आरोप, मकान मालिक अपनी दुकान गया हुआ था
Rajgarh, Churu | Apr 11, 2026 राजगढ में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनानकर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। घटना पुरानी सिल्वर फैक्ट्री के पास स्थित प्रदीप बंसल के मकान की जब वे 10 अप्रेल को घर से बाहर गये हुए थे। चोर घर से नकद रुपए, सोने की अंगूठियां, चांदी की पाजेब, सोने का मंगलसूत्र और एक लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये।