कुकड़ू: तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, लोगों को हेलमेट बांटे
तिरूलडीह थाना अंतर्गत शहीद चौक में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया. अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों