अनूपपुर: कोलमी पंचायत में सीसी रोड और कचरा घर निर्माण में अनियमितता की शिकायत, कलेक्टर से जांच की मांग
जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलमी के वार्ड क्रमांक 12 में निर्माणाधीन सीसी रोड एवं कचरा घर निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीण अनिल कुमार ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर जांच कराने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि सीसी रोड निर्माण कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसे लेकर जांच की मांग की गई है ।