कोंडागांव: हाई वोल्टेज तार से सूखा पेड़ सुलगा, कोंडागांव जिले के जैतपुरी में NH-30 पर हादसे की आशंका, ग्रामीणों में भय
कोंडागांव जिले के ग्राम जैतपुरी में अमृतसर पंजाबी ढाबा के पास नेशनल हाईवे 30 किनारे एक सूखा पेड़ हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आकर सुलग रहा है। पेड़ की हालत बेहद कमजोर हो चुकी है और कभी भी गिरकर राहगीरों या तेज रफ्तार वाहनों पर दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।