हरदोई: भिखारियापुर गांव में खेत में जानवर चले जाने की शिकायत पर गांव के 4 लोगों ने दंपत्ति को लाठी डंडो से पीटा,गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखारियापुर गांव में खेत में जानवर चले जाने की शिकायत पर गांव के ही गजराज रमाकांत कैलाश और अनुज ने मंशाराम व उनकी पत्नी को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया।दंपत्ति को गंभीर चोट आने के चलते परिजनों ने हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।