कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मंगलवार को भावांतर भुगतान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि तहसीलवार पंजीकृत कृषकों के पटवारी हल्का वार भौतिक सत्यापन शीघ्र पूरा कराये। बैठक में अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, उप संचालक कृषि आरएल जामरे, मंडी सचिव सहित अन्य अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मंडी सचिव