मोहनलालगंज: सस्ती जमीन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य सालिकराम को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई सोमवार सुबह की गई। पीड़िता गुड्डी ने शिकायत में बताया कि सुनील कुमार और एडवोकेट सत्येंद्र कुमार रावत ने सस्ती जमीन का लालच देकर करीब 4 लाख रुपये ठगे।