बालाघाट: प्रधानमंत्री की अपील से सुस्त पड़ा सराफा कारोबार, व्यापारियों ने जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील का असर अब सराफा बाजार में दिखाई देने लगा है। बालाघाट के सराफा व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद कारोबार लगभग आधा रह गया है। व्यापार में आई अचानक मंदी से व्यापारी ही नहीं, बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े कारीगरों और कामगारों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो