बांका: रेन फेड एरिया डेवलपमेंट के लिए मनियां और जमदाहा पंचायत का चयन, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
Banka, Banka | Dec 16, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे समाहरणालय में केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन अन्तर्गत घटक योजना रेन फेड एरिया डेवलपमेन्ट के क्रियान्वयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई।