बांका: छपरिया डीह में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध के साथ हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 16, 2024 छपरिया डीह गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे एक वृद्ध को दूसरे पक्ष के लोगों को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी के पुत्र ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव के महादेव दास, नरेश दास, ब्रहदेव दास, बजरंगी दास सहित अन्य लोगों ने मिलकर उसके पिता तेतर दास के साथ मारपीट की। मारपीट में तेतर दास जख्मी हो गया।