आंवला: आंवला के भमोरा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | Apr 23, 2026 आंवला तहसील के थाना भमोरा क्षेत्र में मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिया से निकलते समय गुरुवार सुबह सात बजे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।