बैरसिया: भोपाल के स्कूलों में पुलिस ने 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्टूडेंट्स को साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक
भोपाल के स्कूलों में पुलिस ने 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्टूडेंट्स को साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक किया। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे को कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके बताए।