पथरिया: दमोह रोड पर बगैर नंबर प्लेट की बाइक सवार आरोपी से संगठन के सदस्यों ने कराई 2 पेटी शराब जप्त, मामला दर्ज कर जांच शुरू
Patharia, Damoh | Jun 19, 2026 पथरिया। दमोह रोड पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी अभियान के तहत कथित रूप से ले जाई जा रही दो पेटी अवैध शराब पकड़कर पुलिस को सौंप दी। कार्रवाई के दौरान बांसा कला निवासी ऋषि राठौर को हिरासत में लिया गया। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।