आईआईटी बॉम्बे छात्र की मौत मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया
आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच की फुटेज में साहिल परीक्षा हॉल में अपनी जेब में रखी किसी चीज को देखते नजर आए । उस समय पेपर खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे ।
फुटेज के मुताबिक, साहिल थोड़ा झुककर अपनी जेब में रखी चीज को देख रहे थे। इसके बाद परीक्षा के निरीक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण दूला उनके पास पहुंचे और उनसे सवाल-जवाब किया । प्रोफेसर ने साहिल को बाकी छात्रों से अलग ले जाकर बात की, जिसके बाद साहिल अपना सामान लेकर परीक्षा हॉल से बाहर चले गए ।
महत्वपूर्ण बात: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज से यह साफ तौर पर साबित नहीं होता कि साहिल ने वाकई ChatGPT का इस्तेमाल किया था या मोबाइल से नकल की थी। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ।
साहिल का आखिरी सफर: परीक्षा हॉल से निकलने के बाद साहिल कैंपस से होते हुए दोपहर करीब 1:25 बजे अपने हॉस्टल रूम पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में वह इसके बाद रूम से बाहर निकलते नहीं दिखे । उसी शाम उनका शव हॉस्टल रूम में मिला।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कैंपस और हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि उस दिन की उनकी गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन स्पष्ट हो सके । जांच अधिकारी परीक्षा हॉल में हुई बातचीत को लेकर छात्रों के बयान भी दर्ज कर रहे हैं ।
पूरी खबर पढ़ें: https://www.bharatnamanews.com
#IITBombay #SahilWakode #CCTVFootage #क्राइमब्रांच #साहिलवाकोडे #IITBombayDeathCase #MumbaiPolice #मुंबईपुलिस #JusticeForSahil #न्याय_की_मांग