कालपी: कालपी रेलवे पुल बना जानलेवा रील ज़ोन, वायरल तस्वीरों ने उठाए सवाल, खतरनाक ट्रेंड की वजह से सुर्खियों में
Kalpi, Jalaun | May 6, 2026 कालपी रेलवे पुल पर इन दिनों सोशल मीडिया रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, बुधवार सुबह 10 बजे वायरल तस्वीरो में युवक-युवतियां रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है, ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो निगरानी मजबूत दिख रही है और न ही सख्ती का असर।