सूरजपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से पीएम ग्राम सड़क योजना फेस-4 के तहत 76 सड़कों का भूमिपूजन किया
सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेस-4) के तहत 76 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। तिलसीवां स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस परियोजना के तहत 314.64 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण 27,362.31 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों तक सड़क पहुंचने ।