खनियाधाना: पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 81 लीटर अवैध शराब, स्विफ्ट कार सहित ₹6.40 लाख का माल ज़ब्त, आरोपी जेल भेजा
थाना खनियाधाना पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख 40 हजार से अधिक का मशरूका जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं एएसपी श्री संजीव मुले के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में 28-29 मई की रात कस्बा गश्त के दौरान पुलिस को मुखबि