सिकंदरा: रवैया गांव में डायन बताकर वृद्ध महिला की पिटाई, घायल, पुलिस ने बचाई जान
Sikandra, Jamui | Jun 19, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अंधविश्वास का एक शर्मनाक मामला सामने आया। कुछ लोगों ने एक वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।