दनियावां: दनियावां पुलिस ने 3 साल से फरार टॉप 10 अपराधी को फतुहा से गिरफ्तार किया
Daniawan, Patna | May 16, 2026 दानियावां थाना पुलिस ने 3 साल से फरार एक अपराधी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी फतुहा शमशान घाट से किया है। गिरफ्तार आरोपी मडवा गांव का रहने वाला सारंगी पासवान है। दनियावां थाना के टॉप टेन अपराधियों में इसका नाम दर्ज है। 2023 में मड़वा गांव के ही दीपक कुमार को गोली मार कर सारंगी पासवान ने हत्या कर दिया था। तब से वह फरार चल रहा था।