पन्ना: मडला घाटी में ब्रेकर की वजह से चलती बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Panna, Panna | Feb 10, 2024 मडला घाटी में ब्रेकर की वजह से चलती बाइक से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां हालत नाजुक होने की वजह से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बता दें कि नेशनल हाइवे 39 पन्ना छतरपुर मार्ग पर बने ब्रेकरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।