पन्ना: इंटवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों पर सवार 3 लोग हुए घायल, 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Panna, Panna | Feb 10, 2024 इंटवा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों पर सवार 3 लोग घायल हो गए। सुखेन्द्र बेड़िया उम्र 28 वर्ष निवासी गिरवारा और देशराज बेड़िया उम्र 32 वर्ष दोनों बाइक से देवेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। तभी इंटवा के पास सामने से शराब के नशे में आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।