पन्ना: अकोला के पास तेज रफ्तार बाईक हुई अनियंत्रित 35 वर्षीय युवक हुआ घायल घंटो 108 एम्बुलेंस का करता रहा इंतिजार।
Panna, Panna | Feb 10, 2024 करन आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी बाँधिकला जो पन्ना में काम करने के बाद वापस अपनी बाइक से घर जा रहा था तभी अकोला के पास अचानक उसकी तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो गई और वह बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह आस पास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया लेकिन घंटो तक एम्बुलेंस नही पहुंची युवक तड़पता रहा जिसे आटो से जिला अस्पताल लाया गया।