पन्ना: दबंगों की गुंडागर्दी, होटल के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Panna, Panna | May 24, 2026 पन्ना के 'बिंदास होटल' के बाहर खाना पैक कराने आए युवक रोहित अनुरागी की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जबरन बिल चुकाने से मना करने पर अंकित साहू, छोटू रैकवार और उनके साथियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए रोहित पर लात-घूसे बरसाए। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।