केवटी रनवे: केवटी प्रखंड स्थित पंचायत भवन पर जल संकट की समस्या को लेकर मुखिया संघ की हुई आपात बैठक।
आयोजित बैठक में क्षेत्र के अधिकांश चापाकल सुख जाने और जल नल नहीं काम करने को लेकर सीओ व बीडीओ को अवगत कराते हुए इसका उपाय करने हेतु ज्ञापन सौंपा। अगर इस समस्या को दूर नही किया गया तो मुखिया संघ जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान सीओ व बीडीओ ने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। और इसका जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा।