केवटी रनवे: बगडीहा गांव में नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे एक व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि बगडीहा गांव निवासी रामबाबू सदाय नशे की हालत में शोर शराबा कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। इस मामले में उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।