केवटी रनवे: केवटी क्षेत्र के मझिगामा के स्कूल में नशे की हालत में शिक्षकों के संग बदसलूकी व हंगामा करने के मामले में युवक गिरफ्तार
केवटी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगामा के शिक्षकों द्वारा स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज करा कर शिक्षकों के संग बदसलूकी व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो फिरोज के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 252/24 में मझिगामा गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह पर नशे की हालत में गिरफ्तार किया ।