केवटी रनवे: केवटी में पीने के पानी की समस्या से निदान दिलाने को लेकर 26 पंचायतों के मुखिया-सरपंच ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
केवटी प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त बिजली और पीने के पानी की समस्या के निदान के मुद्दे पर प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई।बैठक की अगुवाई प्रखंड मुखिया संघ ने किया।बैठक में 26 पंचायतों में से अधिकांश पंचायतों के मुखिया सरपंच मौजूद थे।