बालाघाट: डोंगरिया में खेत के रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला सहित दो घायल
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में खेत के रास्ते को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए, जिनमें रामकली नगपुरे (43) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरिया निवासी गुलचंद नगपुरे (50) और भीकमसिंह नगपुरे (67) के परिवारों के