बदायूं: थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कराने वाले मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, फार्मासिस्ट हुआ फरार
Budaun, Budaun | Jun 27, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले के रहने वाले एक फार्मासिस्ट के लड़के व परिवार पर हिंदू लड़की से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुस्लिम लड़के ने लड़की के वीडियो और फोटो बनाकर शोषण किया और वायरल करने के धमकी देते हुए दबाव बनाकर निकाह किया था। पुलिस ने आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। फार्मासिस्ट अभी तक फरार चल रहा है।