जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को न्योता भोज देकर विद्यार्थियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस न्योता भोज के दौरान ठाकुर ने विद्यार्थियों को स्वयं भोजन भी परोसा।