जशपुर: देव उठनी एकादशी पर्व पर दोकड़ा में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्री जगन्नाथ मंदिर में हुआ दीप प्रज्वलन
देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस दौरान द्विप प्रज्वलन, तुलसी विवाह सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की।