पानीपत: बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा इसराना पहुंची, पूर्व सांसद बोले- कांग्रेस में सद्भावना होती, तो पार्टी चुनाव नहीं हारती
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा अपने दूसरे चरण के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। यह यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे हल्के इसराना के गांव शाहपुर पहुंची, जहां गांव मांडी में इसका जोरदार स्वागत किया गया।ढाई महीने पहले शुरू हुई यह यात्रा 13 दिसंबर को इसराना के गांव कवि में समाप्त होगी। इस दौरान बृजेंद्र सिंह के साथ उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सि