#सतपुली : 10 साल से गैड़गड के ग्रामीणों को सड़क का इंतजार, सिस्टम से हारे ग्रामीण तो खुद उठाया फावड़ा और जेसीबी!
#चौबट्टाखाल में ग्रामीणों का सवाल—जब सड़क हमने खुद बनानी है, तो वोट मांगने किस मुंह से आएंगे नेता?
जनपद #पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल विधानसभा के ग्रामसभा #कफलड़ी के तोक #गैड़गढ़ से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां करीब 20 परिवार रहते हैं, जो पिछले कई वर्षों से सड़क की बदहाली का सामना कर रहे हैं।
पहाड़ के गांवों में पलायन रोकने और ग्रामीणों को गांव में बनाए रखने की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन गैड़गढ़ की यह तस्वीर जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी उन्हें खुद पैसा और मेहनत लगानी पड़ रही है, तो फिर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही क्या है?
उनका कहना है कि अब चुनाव के समय जब कोई नेता वोट मांगने गांव आएगा, तो उससे सबसे पहला सवाल यही होगा
Pauri garhwal uttarakhand Kuldeep Singh Rawat #highlightseveryone #follower #satpuli
Satpuli-Ekeshwar Block Satpuli Pauri Uttarakhand Satpal Maharaj