मुज़फ्फरनगर: चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाली पर विधायक पंकज मलिक भड़के, प्रशासन को दी विधानसभा तक लड़ाई की चेतावनी
विधायक पंकज मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाली पर प्रशासन और नगर पालिका को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में कूड़ा, शराब की खाली बोतलें, खुले बिजली के तार और जर्जर ढांचा मौजूद है। विधायक ने इसे महान किसान नेता का अपमान बताते हुए तत्काल सफाई, मरम्मत और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी।