फतुहा: दीदारगंज पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Feb 12, 2026 दीदारगंज पुलिस ने व्यापारी से लूट की योजना बना रहे दो अपराधी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। फतुहा एसडीपीओ-1अवधेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया है कि दोनों अपराधी दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोप घाट के पास व्यापारी से लूट के फिराक में था तभी गिरफ्तार किया गया है।अपराधी वैशाली जिले के राघोपुर निवासी रविंद्र कुमार और तेज प्रताप उर्फ तेजा है।