मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड के समसा दो पंचायत में नव प्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला स्कूल खुलते ही झगड़े का मैदान बन गया
मंसूरचक प्रखंड के समसा दो पंचायत में नव प्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला स्कूल खुलते ही झगड़े का मैदान बन गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए।