किशनगंज: केलवाड़ा जंगल में लगी आग, तेज हवा से खतरा बढ़ा, वन विभाग काबू पाने में जुटा
जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे मिली केलवाड़ा क्षेत्र में रेंज कार्यालय से करीब 400 मीटर दूरी पर जंगल में आग लगने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खेतों से उठी आग तेज हवाओं के चलते जंगल की ओर फैल गई, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई। सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गई है।