शिवपुरी नगर: बड़ापुरा में मासूम की आंख में लगी क्रिकेट के बैट से मारी गई गिट्टी, इलाज के बाद थाने पहुंची नानी ने दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा इलाके में खेलते समय एक आठ साल के मासूम को गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया है। फरियादिया मीना जाटव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीते 23 मार्च की शाम उनका आठ वर्षीय नाती विपेंद्र जाटव अपने घर के बाहर आंगन में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला डब्बू उर्फ देवराज जाटव बैठ से गिट्टी मार रहा था।