जसवंतनगर: ग्राम अजनौरा के पास राजश्री ई-वाईक शोरूम परिसर पर मेधावियों का सम्मान, विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव ने किया सम्मानित
राजश्री ई-वाईक शोरूम पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ़ सोनू यादव ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेहनत जारी रखने और मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह दी। आयोजक उदयवीर सिंह ने छात्रों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।