कटनी ग्रामीण: बिलहरी में शराब की दुकान बनी मुसीबत, शाम होते ही जाम और हंगामा
बिलहरी में स्थित शराब दुकान अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। हर दिन शाम ढलते ही दुकान के सामने शराब प्रेमियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे सड़क पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद शराबियों की धमाचौकड़ी और वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही से हालात नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं।