सोहागपुर: जिले में 200 लोगों को दिया जा रहा है काष्ठ शिल्प एवं कालीन बनाने का प्रशिक्षण
शहडोल बुधवार को लगभग 3:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों को पूरा करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम छतवई में संचालित संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम में लगभग 200 लोगों को काष्ठ शिल्प एवं कालीन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।