भरथना: बकेवर पुलिस ने लूटी कार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी फरार
बकेवर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय आरोपी को लूटी हुई स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आदित्य रावत पुत्र देवेन्द्र रावत निवासी अचलपुरा कंपू ग्वालियर को पकड़ा और उसके कब्जे से कार, चाकू व मोबाइल बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं फरार साथी की तलाश जारी है।