कासगंज: कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मातृ शक्ति गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ
कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मातृ शक्ति गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. कृष्ण वीर ने मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।