रजौली: रजौली में बड़ा हादसा: सर्विसिंग से लौट रही बीएमडब्ल्यू कार पलटी, आग की लपटों में खाक, चालक बाल-बाल बचा
रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित हदहदवा मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। रांची से सर्विसिंग करवाकर पटना लौट रही बीएमडब्ल्यू एक्स-3 (संख्या 22BH-7874B) अचानक पलट गई और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई।