रजौली: रजौली के आंगनबाड़ी केंद्रों की लापरवाही से मासूमों का छिन रहा हक
रजौली प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र गरीब और मासूम बच्चों के लिए पोषण और शिक्षा का सहारा बनने के बजाय लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे तक अमावां पश्चिमी पंचायत के दरियापुर, होरिला और महादलित टोला स्थित केंद्र बंद मिले। ग्रामीणों का कहना है कि सेविका मनमाने ढंग से आंगनबाड़ी खोलती-बंद करती हैं।