कानपुर देहात के झींझक में पुलिस के जूते और खाकी पैंट पहनकर पहुंचे साइबर ठग ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो जनसेवा केंद्र संचालकों से 33,500 और 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद एक संचालक शिवम को बाइक से थाने ले जाकर गेट पर नकदी लाने का झांसा देकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैमरे से बचता नजर आया। मामले में थाना प्रभारी ने लोगों से सतर्क रहने और अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर रुपये ट्रांसफर न करने की अपील की है।