सिकंदरा: सरहद पर ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए मनीर अंसारी को सिकंदरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हादसे में बलिदान हो गए। शनिवार देर रात 11 बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार सुबह सिकंदरा पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। बीडीओ अतुल प्रसाद, पुलिस निरीक्षक स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत जवानों ने श्रद्धांजलि दी।