हनुमानगढ़: भादरा जिले में फर्जी बायोमेट्रिक से आधार बनाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पहले से चार आरोपी जेल में
हनुमानगढ़ जिले के भादरा में फर्जी बायोमेट्रिक से आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने तीन और जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में फर्जी आधार केंद्र संचालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।